फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   किराना और पेंट की दूकानों में लगाई आग

किराना और पेंट की दूकानों में लगाई आग

Fri, 29 Dec 2017 12:01 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
किराना और पेंट की दूकानों में लगाई आग
मुबारकपुर/मेंहनगर। रोडवेज मुहल्ला मुबारकपुर पर स्थित एक हार्डवेयर और पेंट की दूकान और मेंहनगर थाना क्षेत्र के जिगनी जयनगर बाजार में किराने की दूकान में बुधवार की रात अराजकतत्वों ने आग लगा दी। तेज धुआं और लपटें उठने पर लोगों को जानकारी हुई। जब तक आग की इन घटनाओं पर लोग काबू पाते कि दूकान में रखा करीब चार लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। गुरुवार को पीड़ितों ने संबंधित थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मुबारकपुर कस्बे के रोडवेज मुहल्ला निवासी विवेक शर्मा की घर से थोड़े दूर पर हार्डवेयर और पेंट की दूकान है। बुधवार की रात करीब आठ बजे विवेक अपनी दूकान बंद कर घर चला गया। रात को कोई आराजकतत्व विवेक की दूकान में आग लगा दिया। दूकान में आग लगने से विवेक का करीब दो लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर विवेक ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। इसीक्रम में मेंहनगर थाना क्षेत्र के जिगनी जयनगर बाजार निवासी पंकज मौर्या की घर से थोड़े दूर पर बाजार में किराने की दूकान है। बुधवार की रात पंकज अपनी दूकान बंद कर घर चला गया। रात 12.30 बजे आसपास के लोगों ने पंकज की दूकान में आग लगने की सूचना दी। दूकान में आग लगने की सूचना से हलाकान पंकज का परिवार भागकर मौके पर पहुंचा और लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान पंकज की दूकान में रखा करीब दो लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। दूकान के पास शराब की बोतल में बचा हुआ पेट्रोल की बोतल मिली है। इससे शक है कि दूकान में आग लगी नहीं बल्कि लगाई गई है। पंकज ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed