फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   फांसी लगने से हुई थी शाखा प्रबंधक की मौत

फांसी लगने से हुई थी शाखा प्रबंधक की मौत

Tue, 19 Sep 2017 12:27 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
फांसी लगने से हुई थी शाखा प्रबंधक की मौत
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के खैरातपुर गांव में किराए के मकान में रहने वाले बैंक शाखा प्रबंधक मनीष कुमार पांडेय की मौत फांसी लगने से ही हुई थी। सोमवार की शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पिता ने मनीष की पत्नी प्रियंका सुमन के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज कराया है। दोनों ने अंतरजातीय विवाह किया था इससे दोनों के घर वाले नाराज थे। इस वजह से दोनों के घर मेें कलह चल रहा था।
विज्ञापन

सीओ नगर सच्चिदानंद ने बताया कि मनीष कुमार पांडेय और प्रियंका सुमन दोनों पटना के राजेंद्रनगर कॉलोनी में रहते थे। पढ़ाई के समय में ही दोनों में प्यार था। इस दौरान प्रियंका सुमन को पहले बैंक की नौकरी मिल गई, जबकि मनीष को बाद में। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। इनके घर वाले इससे नाराज थे और काफी दिनों से इनके घर में भी अंतर्कलह चल रही थी।15 सितंबर को बेटे के जन्मदिन पर प्रियंका चाहती थी कि मनीष उसके साथ चलकर बेटे का जन्मदिन मनाएं। जबकि मनीष डेंगू पीड़ित अपनी भाभी को मिलने जाना चाहता था। इसी बात को लेकर इनमें विवाद हुआ था। शादी की वजह से परेशानी झेल रहे मनीष ने तंग आकर आत्महत्या कर ली। मनीष के पिता श्रवण पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने प्रियंका सुमन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। मनीष कुमार पांडेय रानी की सराय थाना क्षेत्र के सईदवारा बाजार में स्थित बैंक आफ इंडिया में मैनेंजर था। जबकि उसकी पत्नी प्रियंका सुमन बैंक आफ महाराष्ट्र, वाराणसी में कैशियर है। मनीष सिधारी थाने के खैरातपुर गांव में किराए का मकान लेकर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed