फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   हत्यारे पिता के खिलाफ रिपोर्ट

हत्यारे पिता के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 27 Aug 2017 11:36 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
हत्यारे पिता के खिलाफ रिपोर्ट
सठियांव। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सरदारपुर बाबू गांव में शनिवार की शाम अपने दो बेटों की हत्या करने वाले महेंद्र यादव के विरुद्ध उसके साले श्याम नरायन यादव की तहरीर पर केस दर्ज हुआ। वह मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के मुस्कुरा गांव का निवासी है। पुलिस ने श्याम नरायन की तहरीर पर महेंद्र के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसको जेल भेज दिया। उधर, दो बेटों की हत्या के बाद मां आशा देवी के आंखों से आंसू सूखने का नाम नहीं ले रहे हैं। वह कभी शांत हो जाती तो कभी बेटों का नाम लेकर दहाड़े मारने लगती है।
विज्ञापन

सरदारपुर बाबू गांव निवासी महेंद्र यादव करीब दो माह से मानसिक रूप से परेशान था। उसका इलाज चल रहा था। महेंद्र का उसकी पत्नी आशा से बीते चार दिनों से विवाद था। महेंद्र अपनी पत्नी का मंगलसूत्र बेचना चाह रहा था। जबकि आशा तैयार नहीं थी। इसी से नाराज होकर महेंद्र शनिवार की शाम अपने छह वर्षीय बेटे अंश, दो वर्षीय आदित्य और आठ वर्षीय बेटी अंशिका को लेकर घर से करीब पांच सौ मीटर दूर ट्यूबवेल पर ले गया। बेटी को बिस्कुट लाने को भेज दिया। जबकि फावड़े से दोनों बेटों को मार डाला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और महेंद्र यादव को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी होने पर महेंद्र का साला श्यामनरायन यादव पहुंचा और तहरीर देकर अपने जीजा महेंद्र के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर महेंद्र का चालान कर दिया। उधर दरवाजे पर मौजूद लोगों में यह भी चर्चा रही कि आखिर पिता इतना निर्दयी कैसे बन गया। हालांकि कोई कुछ कहने को तैयार नहीं था। लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed