फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   घायल महिला और वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

घायल महिला और वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

Thu, 13 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
घायल महिला और वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
सड़क हादसों घायल महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन

बलरामपुर (ब्यूरो)। जिले के अलग-अलग दो स्थानों पर पिछले दिनों हुए सड़क हादसों में घायल महिला और वृद्ध की अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान बुधवार की रात मौत हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के सुखनामपुर गांव की सुनीता देवी (40) पत्नी सिकंदर मौर्य तीन जुलाई की सुबह दवा लेने के लिए पति के साथ वाराणसी जा रही थी। इसी दौरान वाराणसी के चौकाघाट में अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से सुनीता बाइक से गिरकर घायल हो गई थी। उसका वाराणसी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां उसने उपचार के दौरान बुधवार की रात दम तोड़ दिया। सुनीता तीन पुत्रों और दो बेटियों की मां थी। उधर, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवपुर कमालपुर गांव निवासी धनेश्वर (60) आठ जुलाई को पैदल कहीं जा रहा था। मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के अमिला गांव के पास अनियंत्रित बाइक की टक्कर से धनेश्वर घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां उपचार के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। धनेश्वर चार बेटों और दो बेटियों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed