फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ताड़ी पीने से एक महिला की मौत, दस बीमार

ताड़ी पीने से एक महिला की मौत, दस बीमार

Mon, 24 Jun 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
ताड़ी पीने से एक महिला की मौत, दस बीमार
सगड़ी/गोरिया बाजार। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के दोर्जी धौरहरा गांव में शनिवार की शाम ताड़ी पीने से एक महिला की मौत हो गई जबकि दस बीमार हो गए। सभी को पेट में दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत है। बीमार होने वालों में मृत महिला की दो बेटियां भी हैं। सभी का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में मृत महिला के पति ने ताड़ी देने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मृत महिला राजी देवी (40) पत्नी मोहन सरोज बिलरियागंज थाना क्षेत्र के दोर्जी धौरहरा गांव की रहने वाली थी। बीमार होने वालों में राजी देवी की बेटी मेनका (18), रीता (16) के अलावा गांव की भानमती (35) पत्नी कन्हैया, सतिराम (40) पुत्र दीपू, सुनील (21) पुत्र मुन्ना, सुशीला (36) पत्नी राजू, उसकी बेटी रिया (7), गुलशन (19) पुत्र लालदेव, रानी (17) पुत्री जगदीश और नागेंद्र (36) पुत्र गुनई शामिल है। दरअसल राजी देवी अपनी दोनों बेटियों सहित अन्य के साथ खेत में धान रोपकर घर लौट रही थी। रास्ते में गांव का राम जियावन सरोज पेड़ से ताड़ी उतारकर बेचने ले जा रहा था। इन सभी ने वो ताड़ी पी ली। घर जाने के कुछ देर बाद सभी के पेट में दर्द के साथ उल्टी और दस्त शुरू हो या। परिवार के लोगों ने बीमार राजी देवी और उसके बेटियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम को इलाज के दौरान राजी देवी की मौत हो गई। रात करीब आठ बजे उसकी लाश घर पहुंची तो कोहराम मच गया। ताड़ी पीकर बीमार होने वाले अन्य लोग भी सन्न रह गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और अन्य बीमार लोगों को अस्पताल भेजवाया। राजी देवी पांच बेटी और तीन बेटों की मां थी। घटना के बाद ताड़ी बेचने वाला राम जियावन फरार हो गया। राजी देवी के पति मोहन ने उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वहीं पुलिस ने ताड़ी का सेंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजवा दिया है। ये पता लगाया जाएगा कि आखिर ताड़ी कैसे और कौन सा पदार्थ मिला देने से जहरीली हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed