फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बीमार बंदी की इलाज के दौरान मौत

बीमार बंदी की इलाज के दौरान मौत

Mon, 17 Jun 2019 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
बीमार बंदी की इलाज के दौरान मौत
बीमार बंदी की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

बलरामपुर। दो किलो गांजा के साथ पांच दिन पूर्व गिरफ्तार होकर जेल गए बंदी की जेल में जाते ही तबियत खराब हो गई। शनिवार की शाम को हालत गंभीर होने पर जेल के डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी।

मृत बंदी पुजारी (32) पुत्र सुखलाल सोनकर जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नौसहरा गांव का निवासी था। वह नशे का आदती था। 11 जून को पुजारी गांव में गांजा की सप्लाई कर रहा था। इस दौरान भ्रमण पर निकली पुलिस की नजर पुजारी पर पड़ी तो वह भागने लगा। पुलिस ने पुजारी को गिरफ्तार कर तलाशी ली तो उसके पास से दो किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने पुजारी का चालान कर दिया। तभी से वह जेल में था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरके मिश्रा ने बताया कि पुजारी नशे का आदती था। जेल में आने के पहले ही दिन से उसकी तबियत खराब हो गई। जेल के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। शनिवार को हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान रात को उसकी मौत हो गई। पुजारी दो बेटा और एक बेटी का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed