{"_id":"5cec2166bdec22076100c72b","slug":"1558978967111-azamgarh-news7","type":"story","status":"publish","title_hn":"शापिंग माल कैशियर को मारपीट कर 11 हजार की छिनैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सरायमीर। स्थानीय कस्बा स्थित एक शॉपिंग मॉल में कार्यरत महिला कर्मियों के साथ छेड़खानी करने वाले युवकों ने रविवार की रात मॉल के कैशियर पर हमला बोल दिया और उसके पास रखे 11 हजार रुपये छीनकर भाग गए । घटना के बाबत सरायमीर थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
सरायमीर कस्बे में ही एक शॉपिंग मॉल हैं जहां कई लड़कियां काम करती हैं। कुछ दिनों से कस्बे के मनबढ़ युवक शापिंग माल में आते थे और इन महिला कर्मियों के साथ छेड़खानी और अभद्र टिप्पणी करते थे। इस बात की जानकारी जब कैशियर राजकुमार मौर्य को हुई तो उसने मॉल के दो अन्य कर्मियों आदित्य व रामनिवास के साथ मिलकर उक्त मनबढ़ युवकों का विरोध किया। इस पर आरोपी युवक देख लेने की धमकी देते हुए मॉल से चले गये। रविवार की रात राजकुमार मौर्य मॉल बंद कर अपने अन्य साथियों के साथ घर लौट रहा था। अभी वह कुछ ही दूर पहुंचा था कि मुंह ढंके आधा दर्जन लोगों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। राजकुमार व व साथियों का शोर सुन कर आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते तब तक हमलावर राजकुमार के जेब से 11 हजार रुपये छीन कर फरार हो गये। पीड़ित ने रात में ही सरायमीर थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी है। तहरीर लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।