{"_id":"5cb4c401bdec2213ee5d5a98","slug":"151555350529-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पूर्व विधायक के बेटे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में पूर्व विधायक के बेटे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ के ठेकमा बरदह बाजार में सोमवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार पूर्व विधायक के बेटे की मौत हो गई। वह काफी दूर तक गाड़ी में फंसकर घसिटते हुए गाड़ी के साथ चला गया। बाजार के लोगों को शोर मचाने पर ट्रेलर रुका। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
मृत जर्नादन राम (45) पुत्र स्व. बुधिराम बरदह गांव के निवासी थे। जर्नादन के पिता लालगंज विधान सभा के पूर्व विधायक रह चुके हैं। सोमवार को जर्नादन राम किसी काम से मार्टीनगंज बाजार गए हुए थे। दोपहर को वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही बरदह तिराहे पर पहुंचे कि जौनपुर की तरफ से आ रहा अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक ट्रेलर में फंस गई और जर्नादन बाइक समेत काफी दूर तक गाड़ी के साथ घसीटते हुए गए। बाजारवासियों के शोर मचाने पर ट्रेलर रुका। लोग जब तक जर्नादन को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उनकी मौत हो गई। जर्मादन घर पर रहकर खेतीबारी करते थे। वह दो बेटा और एक बेटी के पिता थे। बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहने थे।