फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी ने की जांच

एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी ने की जांच

Wed, 20 Mar 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी ने की जांच
आजमगढ़। शहर के मुकेरीगंज में पटाखा गोदाम में हुए विस्फोट की घटना की जांच के लिए मंगलवार को एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह और एसपी सिटी कमलेश बहादुर मुकेरीगंज पहुंचे। उन्होंने पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच की। परिजनों से भी विस्तृत जानकारी ली। मकान, गोदान आदि के बारे में पूरी जानकारी अर्जित की गई। परिजनों के साथ ही आसपास के लोगों से भी जानकारी ली गई। परिजनों को संत्वना देने के साथ ही इलाज में मदद कराने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

मुकेरीगंज में पटाखा गोदाम में विस्फोट के बाद आठ लोगों की मौत और सात के गंभीर होने से प्रशासन भी सकते में हैं। जिलाधिकारी ने प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच की जिम्मेदारी एडीएम एफआर को सौंपी है। इसके साथ ही एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी को भी जांच दी गई है। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की गई है। अभी रिपोर्ट जिलाधिकारी को नहीं सौंपी गई है। रिपोर्ट सौंपने के बाद ही इसके बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed