फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   शिक्षक नेता की जमानत अर्जी खारिज, भेजे गए जेल

शिक्षक नेता की जमानत अर्जी खारिज, भेजे गए जेल

Thu, 24 Jan 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक नेता की जमानत अर्जी खारिज, भेजे गए जेल
आजमगढ़। बोर्ड की कापियों में हेराफेरी के मामले में घिरे एसकेपी के कार्यवाहक प्रधानाचार्य और शिक्षक नेता नरेंद्र सिंह बुधवार को जिला सत्र न्यायालय में आत्मसमर्पण किए। कोर्ट ने इनके जुर्म को संगीन मानते हुए इनकी जमानत अर्जी को खारित करते हुए जेल भेज दिया। बताते चलें कि शिक्षक नेता नरेंद्र सिंह द्वारा 2009 में बोर्ड परीक्षा की काफियों में हेरा-फेरी की गई थी। इस मामले में उन्हें 2013 में जिला सत्र न्यायालय में आत्म समर्पण का आदेश हुआ था। लेकिन नरेंद्र सिंह ने हाईकोर्ट से इस आदेश पर स्टे ले लिया। इसके बाद से इस मामले की सुनवाई होती रही। चार जनवरी 2019 को हाईकोर्ट ने इनकी भूमिका को संदिग्ध मानते हुए स्टे को निरस्त कर दिया और उन्हें जिला सत्र न्यायालय में आत्म समर्पण करने का आदेश दिया। कोई रास्ता न मिलने पर शिक्षक नेता ने बुधवार को जिला सत्र न्यायालय में हाजिर होकर अपनी जमानत की अर्जी लगाई। लेकिन जिला सत्र न्यायालय ने इनके प्रकरण की गंभीरता और उनकी संलिप्तता को देखते हुए जमानत अर्जी को निरस्त करते हुए भादवि की धारा 409 के तहत जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed