फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   फरार पशु तस्कर हुआ गिरफ्तार

फरार पशु तस्कर हुआ गिरफ्तार

Tue, 10 Apr 2018 11:43 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
फरार पशु तस्कर हुआ गिरफ्तार
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे के रौजा मुहल्ले में रविवार की भोर में पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने वाले एक बदमाश को पुलिस ने सोमवार की रात माहुल कस्बे में स्थित यूनियन बैंक के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस गिरफ्तार आरोपी का चालान कर फरार अन्य उसके साथियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सीओ बूढनपुर रामजन्म के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी आफताब पुत्र बेचन उर्फ शमसुद्दीन है। वह माहुल नगर पंचायत के कुरैशी मुहल्ला का निवासी है। सीओ ने बताया कि आफताब आदि रविवार की भोर में रौजा मुहल्ले में स्थित एक सूखे नाले में प्रतिबंधित पशुओं का वध करके उसकी मांस की सप्लाई करने के लिए प्लास्टिक के पालीथीन में पैक कर रहे थे। तभी मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर एसओ अहरौला चंद्रभान यादव अपनी टीम के साथ छापेमारी कर दिए। इस दौरान तस्कर पुलिस टीम पर फायर कर फरार हो गए। जबकि मौके से 2.70 क्विंटल प्रतिबंधित पशुओं की मांस, तीन चापड़, तीन चाकू, तराजू, ठीहा, भारी मात्रा में प्लास्टिक की पन्नी बरामद हुई। इस घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार की रात पौने नौ बजे मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर एसएसआई वीरेंद्र सिंह ने यूनियन बैंक के पास छापेमारी कर फरार आरोपियों में से आफताब को गिरफ्तार कर ली। तलाशी लेने पर उसके पास से रविवार की भोर में हुई घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आफताब का चालान कर फरार उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



प्रतिबंधित मांस के साथ तीन गिरफ्तार
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली पुलिस सोमवार की दोपहर नवसहड़ा गांव में छापेमारी कर 20 किलो प्रतिबंधित मांस और पशुओं के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर ली। तलाशी के दौरान इनके पास से चाकू बरामद हुआ। पुलिस तीनों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनका चालान कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में फकरु, फिरोज जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नवसहड़ा गांव के निवासी हैं। जबकि पप्पू पुत्र इकबाल जीयनपुर कस्बे के कुरैशनगर मुहल्ले का निवासी है। सीओ ने बताया कि यह तीनों नवसहड़ा गांव में प्रतिबंधित पशुओं का वध करके उनकी मांस सप्लाई करने का काम करते हैं। सोमवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर एसएसआई सियाराम यादव ने छापेमारी कर इन तीनों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से 20 किलो प्रतिबंधक मांस, दो पशु, पशुओं का वध करने वाला चाकू, ठीहा आदि बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed