फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दोस्त के हत्यारोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

दोस्त के हत्यारोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Fri, 09 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
दोस्त के हत्यारोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर में बोलेरो में मिली चालक की लाश के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही पर्दाफाश कर दिया। इस मामले में परिजनों द्वारा नामजद किए गए तीनों युवकों को पुलिस ने गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार तिराहे के पास से बुधवार की शाम को पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने जुर्म स्वीकार कर दारू पार्टी में हुए विवाद को हत्या की वजह बताई।
विज्ञापन

एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने गुरुवार को पुलिस आफिस पर प्रेसवार्ता कर बताया कि छह फरवरी को मेंहनगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव के पास खड़ी बोलेरो में गंभीरपुर थाना क्षेत्र के टेकमलपुर गांव निवासी विनोद यादव पुत्र रामलोचन यादव की लाश मिली थी। सिर में चोट पहुंचा कर की गई मामले में मृतक के परिजनों ने नरेश यादव पुत्र इंद्रजीत यादव निवासी सूरजनपुर थाना गंभीरपुर, इंद्रेश यादव पुत्र नखरू यादव निवासी चकसेठवल थाना रानी की सराय और टीका उर्फ छोटे लाल पुत्र देवनाथ यादव निवासी विषहम थाना मेंहनगर को नामजद किया था। मुखबिर से मिली सूचना पर एसओ मेंहनगर और उनकी टीम ने तीनों आरोपियों को गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार के पास से पकड़ लिया, वे कहीं भागने की फिराक में थे। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने जहां अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है । एसपी सिटी ने बताया कि तीनों हत्यारोपियों ने विनोद का सिर गाड़ी से टकराकर हत्या कर दी और फिर गाड़ी मेंहनगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर के पास छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने हत्यारोपी नरेश यादव की निशानदेही पर विनोद की मोबाइल भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed