फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जहरीली शराब कांड: इलाज के दौरान एक और मौत

जहरीली शराब कांड: इलाज के दौरान एक और मौत

Fri, 14 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
जहरीली शराब कांड: इलाज के दौरान एक और मौत
लाटघाट। जहरीली शराब पीने से बीमार रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया गांव निवासी सुदामा (50) की गुरुवार की दोपहर वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी मौत के बाद रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया, ओढऱा सलेमपुर, चांदपट्टी, हिरनई, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़, चौको खुर्द आदि गांव में जहरीली शराब पीने से अब कुल 29 लोगों की मौत हो गई। उधर गुरुवार को उसकी पत्नी मीना देवी गांव में पहुंचे वनमंत्री दारा सिंह चौहान से मिलने गई तो उनके सुरक्षकर्मियों ने मिलने नहीं दिया और उसे डांटकर भगा दिया।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया गांव निवासी सुदामा (50) छह जुलाई को अपने गांव के चरित्तर के यहां से शराब खरीदकर पी थी। सुदामा की तबियत खराब होने पर पुलिस वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी से इलाज कराने के बाद सुदामा घर आ गया था। बुधवार की सुबह उसकी पुन: तबियत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया फिर वहां से वाराणसी रेफर कर दिया। जहां प्राइवेट अस्पताल में गुरुवार को सुदामा की मौत हो गई। सुदामा दो बेटा और दो बेटी का पिता था। सुदामा की मौत से जहरीली शराब अब कुल 29 लोगों की जान ले चुकी है, जबकि 11 से अधिक लोग बीमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed