फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   महिला बैंक मित्र से एक लाख छीने

महिला बैंक मित्र से एक लाख छीने

Sat, 18 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
महिला बैंक मित्र से एक लाख छीने
सठियांव। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव बाजार में यूबीआई से एक लाख रुपये निकालकर लौट रही महिला बैंक मित्र से एक बाइक पर सवार दो बदमाश रुपये छीनकर भाग गए। वहीं पुलिस इस मामले को फर्जी बताते हुए एक युवक को फंसाने के लिए रची गई साजिश बता रही है। पीड़ित संगीता पुत्री वीरेंद्र भारद्वाज मुबारकपुर थाना क्षेत्र के महुआ गांव की रहने वाली है। संगीता यूनियन बैंक सठियांव में बैंक मित्र है। वह लोगों का खाता खुलवाने, लोन दिलाने आदि बैंक से जुड़े मामलों में लोगों की मदद करती है। संगीता को किसी काम के लिए एक लाख रुपये की आवश्यकता थी। इसलिए शनिवार की दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे वह बैंक की शाखा में पहुंची और अपने खाते से एक लाख रुपये निकाले। संगीता रुपये एक थैले में रखकर सठियांव बाजर में स्थित एक दुकान पर रुकी। यहां कोई आवश्यक काम निपटाने के बाद वह घर के लिए चल दी। जैसे ही बाजार से बाहर सुनसान स्थान पर पहुंची तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और संगीता के पास मौजूद रुपयों से भरा थैला छीनकर फरार हो गए। दोनों बदमाश अपना मुंह बांधे हुए थे। दिन दहाड़े बैंक मित्र से छिनैती होने की सूचना से बाजार के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर मुबारकपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और संगीता से घटनाक्रम आदि की जानकारी लेने के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गई। इस दौरान पुलिस बैंक के भीतर लगे सीसीटीवी फुटेज आदि भी खंगाला। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि संगीता ने यह पूरा खेल अपने एक मित्र युवक को फंसाने के लिए खेला है। पुलिस के मुताबिक संगीता और उक्त युवक के बीच बीते कुछ दिन पूर्व झगड़ा हो गया। तभी से युवक उससे मिलने के लिए फोन पर दवाब बना रहा था। युवक की हरकतों से परेशान संगीता ने उसे फंसाने के लिए लूट का नाटक रची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed