फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ट्रक से टकराई स्कार्पियो, छात्रा की मौत

ट्रक से टकराई स्कार्पियो, छात्रा की मौत

Sat, 17 Mar 2018 11:51 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से टकराई स्कार्पियो, छात्रा की मौत
बलरामपुर। कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी हवाई पट्टी के पास शुक्रवार की देर रात अनियंत्रित स्कार्पियो खड़े ट्रक से टकराने से स्कार्पियो सवार छात्रा की मौत हो गई। जबकि अन्य दो युवक घायल हो गए। उनका मऊ के किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मृत छात्रा सोनी यादव (18) पुत्री सुदर्शन यादव मऊ जिले के रानीपुर थाने के महासो गांव की रहने वाली थी। वह फैजाबाद जिले में स्थित एक विद्यालय से पॉलीटेक्निक की पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार की रात करीब दो बजे सोनी अपने कॉलेज में पढ़ने वाली अन्य छात्रों के साथ घर लौट रही थी। जैसे ही स्कार्पियो कंधरापुर थाने के मंदुरी हवाई पट्टी के पास पहुंची कि सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। इसमें सोनी सहित अन्य दो छात्र घायल हो गए। जब तक सोनी को अस्पताल ले जाया जाता कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल अन्य छात्रों का घर के लोग मऊ जिले के किसी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। सोनी यादव दो भाइयों की इकलौती बहन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed