{"_id":"5a981e744f1c1b0a7b8b9ec1","slug":"141519918708-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव की प्रतिमा हटाने से बद्दोपुर में तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिव की प्रतिमा हटाने से बद्दोपुर में तनाव
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ में शिव प्रतिमा हटाने से तनाव
सीओसिटी ने कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया, 12 से अधिक पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर गांव में वर्षों पुरानी शिव प्रतिमा को हटाकर गुरुवार को कुछ लोगों ने अंबेडकर की प्रतिमा लगाने का प्रयास किया। इसे लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। साथ ही वहां शिव प्रतिमा पुन: स्थापित करा दी। गांव के चौकीदार की तहरीर पर छह नामजद और आधा दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
शहर से सटे बद्दोपुर गांव के लोगों ने वर्षों पहले गांव में भगवान शंकर की प्रतिमा स्थापित की थी। यह स्थान दलित बस्ती के पास है। बुधवार की रात दलित बस्ती के कुछ लोगों ने रात में शिव प्रतिमा को हटा दिया और गुरुवार की सुबह वहां अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर रहे थे। इसकी जानकारी पर गांव के लोग आक्रोशित हो गए। वे दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई और शिव प्रतिमा को पुन :स्थापित करने की मांग करने लगे। जबकि दलित वर्ग के लोग अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने पर अड़े थे। दोनों पक्षों के बीच टकराव की सूचना मिलने पर सीओ सिटी शहर कोतवाली, सिधारी, कंधारपुर, बिलरियागंज आदि थानों की फोर्स और पीएसी लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बाद में पुलिस ने वहां शिव प्रतिमा स्थापित करा दी। सुरक्षा की दृष्टि से वहां फोर्स तैनात कर दी गई । सीओ सिटी सच्चिदानंद ने बताया कि भगवान शिव की प्रतिमा दोबारा स्थापित कर दी गई है। सुरक्षा के लिए मौके पर फोर्स तैनात है।