फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जांच को लेकर बुनकर और समितियां आमने-सामने

जांच को लेकर बुनकर और समितियां आमने-सामने

Tue, 20 Feb 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
जांच को लेकर बुनकर और समितियां आमने-सामने
आजमगढ़। जनपद में बुनकर समितियों की जांच को लेकर बुनकर और समिति के संचालक आमने-सामने आ गए हैं। अभिलेखों में कूटरचना होने पर 11 समितियों से 1.40 करोड़ की रिकवरी और एफआईआर की संतुति होने के बाद समिति संचालन जहां कार्रवाई से बचने के लिए कमिश्नर से जांच अधिकारी को बदलने की गुहार लगई है, वहीं, सोमवार को बुनकरों ने कमि श्नरी और डीएम के पास पहुंच समिति संचालकों पर जांच को प्रभावित करने का आरोप लगाया। कहा कि यदि समिति संचालकों को जांच अधिकारी से दिक्कत हैं तो समिति संचालकों की सहमति से अन्य अधिकारियों को भी जांच कमेटी में शामिल कर दिया जाए, लेकिन जांच अधिकारी सुनील सिंह न बदला जाए।
विज्ञापन

आयुक्त हथकरघा के बाद जिलाधिकारी ने सीटीओ विजयशंकर, एआर कोआपरेटिव राम किंकर और अपर अर्थ एवं सख्यांधिकारी सुनील सिंह से 11 समितियों की जांच कराई थी। टीम ने अभिलेखों में कूटरचना मिलने पर 11 समितियों से 1.40 करोड़ की रिकवरी और एफआईआर की संतुति की थी, जिसमें 20 फरवरी को समिति संचालकों को अपना पक्ष रखना है। जनपद से लेकर लखनऊ तक सारी जगुत फेल होने के बाद समिति के संचालनों ने आनलाइन मुख्यमंत्री और कमिश्नर से शिकायत की। इसमें जांच अधिकारी सुनील सिंह पर एक विधायाक से प्रभावित होकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया गया। इन्हें जांच टीम से हटाने की मांग की थी। इसकी जानकारी होने के बाद काफी संख्या में बुनकर सोमवार को कमिश्नरी और कलक्ट्रेट पहुंचे। कमिश्नरी में डीडी अर्थ एवं संख्या विभाग और कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि समिति के संचालक कार्रवाई से बचने के लिए बचने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं। ईमानदार अधिकारी सुनील सिंह ने बनकरों को पैसा हड़पने वाले समितियों पर कार्रवाई की संतुति कर दी तो उन्हें जांच से हटाने की कोशिश हो रही है। क्योंकि अभी भी 200 से ज्यादा समितियों की जांच होनी है, जिसमें 25 करोड़ का गबन किया गया है। बाहर में अफवाहे फैलाई जा रही है कि अधिकारियों से सेटिंग कर ली गई है। अभ उन्हें जांच से हटा दिया जाएगा। बुनकरों ने मांग की सुनील सिंह को जांच से न हटाया जाए। समिति संचालक चाहते हैं तो उनके अनुसार अन्य अधिकारियों को भी जांच टीम में शामिल कर दिया जाए। मांग करने वालों में मो. अहमद, कैरुल बशर, नेहाल हाशिम, मो. आफिर, मो. इमरान, मो, राशिद, अरशद, शुजात अंसारी, जहीर अहमद आदि शामिल थे।
विज्ञापन


फाइले बदलने की उड़ रही चर्चाएं
आजमगढ़। 11 समितियों पर शिकंजा कसने के बाद जांच कमेटी को लगभग 250 अन्य कमेटियों की भी जांच सौंपी गई है। इसमें भी लगभग 30 करोड़ की धनराशि जाने की बात कही गई थी। जांच कमेटी ने एडी हथकरघा से इन् समितियों की फाइलों को विभाग से लाकर ट्रेजरी में रखने की बात कही गई थी। इस बीच उनके यहां पारिवारिक कार्यक्रम पड़ने से फाइलें अभी तक नहीं भेजी गई हैं। वहीं, मुबारकपुर में फाइलों को बदलने, उनकके साथ छेड़छाड़ करने और विभाग द्वारा न भेजने की भी चर्चाएं आम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सही दिशा में जा रही जांच
आजमगढ़। जिलाधिकारी सीबी सिंह ने बताया कि जांच टीम की ओर से सही दिशा में काम किया जा रहा है। बुनकरों के लिए आया पैसा उन तक नहीं पहुंचा था। पहले की जांच कमेटी में तीन ही सदस्य थे। इसमें एडी हथकरघा को भी बढ़ाया गया है। जांच टीम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। एडी हथकरघा को फाइले पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। सीबी सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed