{"_id":"5a2c26864f1c1b74698c0d45","slug":"141512842886-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौ लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भरौली जगदीशपुर गांव में बिल बकाया होने के कारण कनेक्शन काटने के बावजूद दोबारा कटिया लगाकर विद्युत उपयोग कर रहे लोगों के ऊपर विभाग द्वारा नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। विभाग की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
शनिवार को अवर अभियंता धीरज कुमार बकाया पैसा वसूली के दौरान घूम रहे थे। इस दौरान उन्होंने नौ लोगों को कनेक्शन कटने के बाद भी चोरी से विद्युत का उपभोग करते हुए पकड़ा। उनके खिलाफ अवर अभियंता ने जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें भरौली जगदीशपुर गांव निवासी चंद्रशेखर पुत्र राजू राम के ऊपर 75818, श्रीराम यादव पुत्र बालचंद यादव 55930, फूलचंद चौहान पुत्र बल्ली चौहान के ऊपर 48197, धनंजय पुत्र हरदत्त के ऊपर 39299, मुखराम यादव पुत्र रामजीत यादव के ऊपर 36594, मनोज कुमार पुत्र अशोक कुमार के ऊपर 12423, रमेश शर्मा पुत्र 29688, गुड़िया पत्नी हीरावन के ऊपर 2223, रूपा पत्नी रामपत की ऊपर 21815 रुपये बकाया है। बार बार कहने के बाद भी विद्युत बिल नहीं जमा किया जा रहा था। जिसके कारण इनका कनेक्शन पूर्व में काट दिया गया था। इसके बाद भी यह लोग कटिया कनेक्शन लगाकर विद्युत उपभोग कर रहे थे। जिनके ऊपर को कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराया गया है। एसडीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आगे भी अभियान चलाया जाएगा जो भी ऐसा करता मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।