{"_id":"5a2597754f1c1b74698bfd54","slug":"141512413045-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई के हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई के हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार में दस अक्तूबर 2017 को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई अनिल पांडेय (27) पुत्र स्व. राजेंद्र की मौत के मामले में अनिल की बड़ी बहन साधना मिश्रा ने एसपी से हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है। साधना का आरोप है कि घटना के समय उसने अहरौला थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई की बजाय उसके साथ दुर्व्यहार करते हुए थाने से भगा दिया। साधना की शिकायत पर एसपी ने जांच का निर्देश दिया है।
पीड़िता साधना मिश्रा द्वारा एसपी को दिए गए शिकायती पत्र के मुताबिक अनिल पांडेय की 23 मई 2013 को शादी थी। शादी वाली रात ही उसके पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता की मौत के बाद परिवार के लोग इस हादसा समझकर भूल गए। लेकिन दस अक्तूबर 2017 को उसके भाई अनिल पांडेय की भी उसी तरह से फांसी लगने से मौत हो गई। जैसे पिता की हुई थी। साधना मिश्रा का आरोप है कि अनिल की जिस कमरे में लाश पड़ी थी। वहां उसका एक पैर कुर्सी पर मुड़ा हुआ था। जबकि दूसरा पैर जमीन पर था। उसके गर्दन में चोट के निशान थे और रक्तस्राव हो रहा था। साधना ने बताया कि घटना से एक दिन पहले उसके भाई ने दिल्ली में उसे फोन कर बात किया। इसके ठीक दूसरे दिन बाद उसके आत्महत्या करने की सूचना मिली। इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण बिंदू यह है कि जिस व्यक्ति ने उसके पिता को आत्महत्या के बाद शव लटकते हुए देखा था। वहीं व्यक्ति भाई को भी फंदे पर लटकते हुए देखा और लोगों को जानकारी दी। साधना आरोप है कि जिस व्यक्ति ने दोनों लोगों को फंदे पर लटकते हुए देखकर सूचना दी। उससे रंजिश चलती है। ऐसे में शक है कि उसका भाई किसी गहरी साजिश का शिकार हुआ है। शिकायत पर एसपी अजय कुमार साहनी ने घटना के विधिवत जांच का निर्देश दिया है।