{"_id":"5cb22311bdec2214145498d7","slug":"131555178257-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे प्रेमी से मिलकर प्रेमिका ने की थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे प्रेमी से मिलकर प्रेमिका ने की थी हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी बी फार्मा के छात्र बृजेश यादव की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपने दूसरे नए प्रेमी के साथ मिलकर की थी। शुक्रवार की शाम फूलपुर कोतवाली के कलवारी गांव के पास से पुलिस ने प्रेमिका और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया। शनिवार को पुलिस लाइन में एसपी त्रिवेणी सिंह ने इस घटना का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक नाता तोड़ने की बात करने पर बृजेश ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया। एसपी के मुताबिक गिरफ्तार युवक सादिक पुत्र जुनैद अहमद फूलपुर कोतवाली के चमराडीह गांव का निवासी है, जबकि सुशीला यादव पुत्री महेंद्र इसी थाने के कलवारी गांव की रहने वाली है। एसपी के मुताबिक हैबतपुर गांव निवासी बृजेश यादव और सुशीला का घर नजदीक है। दोनों के बीच काफी दिनों से दोस्ती थी। इसी बीच सुशीला की पहचान सादिक से हो गई। नया प्रेमी मिलने पर सुशीला पुराने प्रेमी बृजेश से कतराने लगी। ऐसे में बृजेश ने फोटो और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। इस बात से परेशान सुशीला ने नए प्रेमी सादिक के साथ मिलकर योजना बनाई और नौ अप्रैल की रात को बृजेश को फोन कर अपने घर के पास स्थित ट्यूबवेल पर बुलाई। यहां आते ही सुशीला ने उसका सिर कपड़े से ढंक दिया और सादिक ने सिर पर हमलाकर दिया। ताबड़तोड़ चार बाहर हमला करने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मरने के बाद सादिक ने अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर उसका चेहरा जला दिया। पुलिस घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, पेट्रोल वाली बोतल और बृजेश यादव की मोबाइल आदि बरामद कर ली गई है। इसके साथ ही पुलिस ने नामजद तीनों लोगों का नाम मुकदमे से निकालने का फैसला किया है।
मोबाइल फोन के डाटा ने खोला राज
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक बृजेश की हत्या के मामले में उसके घर वालों की तरफ से बृजेश की प्रेमिका के पिता और दोनों भाइयों को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया। आरोपियों की तलाश जारी थी कि एक आरोपी का फोन कर बताया कि वह बाहर रहकर पढ़ाई करता है। घटना से उसका और छोटे भाई का कोई लेना-देना नहीं है। पिता हरियाणा में नौकरी कर रहे हैं। ऐसे में हम लोग कैसे हत्याकर भाग सकते हैं। इसपर पुलिस ने सुशीला और बूजेश के मोबाइल फोन का डाटा निकलवाया। पता चला कि घटना से पहले सुशीला ने फोन किया था। साथ ही सादिक का कई बार फोन और मैसेज आया था। इसी आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकी।