फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मारपीट में घायल पिता-पुत्र की मौत, परिजनों ने शव के साथ किया प्रदर्शन

मारपीट में घायल पिता-पुत्र की मौत, परिजनों ने शव के साथ किया प्रदर्शन

Sat, 15 Dec 2018 11:07 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल पिता-पुत्र की मौत, परिजनों ने शव के साथ किया प्रदर्शन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के बहावनपुर गांव निवासी पिता-पुत्र 11 नवंबर को हुए मारपीट में घायल हो गए थे। शुक्रवार को उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। शनिवार को परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो ग्रामीणों ने परिजनों के साथ शव सड़क पर रख कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घंटों मशक्कत के बाद परिजन व ग्रामीण शांत हुए और पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जमीनी विवाद को लेकर बहावनपुर गांव में दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट हुई थी।
विज्ञापन

इस घटना में पिता पुत्र शंकर व राजनाथ घायल हो गए थे। दोनों का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। शनिवार को परिजन दोनों का शव लेकर घर पहुंचे। शव के पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद ग्रामीण परिजनों के साथ शव को गांव के सड़क पर रख कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की जानकारी पर एसपी ग्रामीण एनपी सिंह, एसडीएम पंकज श्रीवास्तव के साथ ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने प्रशासन के समक्ष सात सूत्रीय मांग रखी, जिसमें आरोपियों पर कार्रवाई व आर्थिक मदद देने के साथ ही जमीनी विवाद का तत्काल निस्तारण कराए जाने की बात शामिल थी। एक घंटे की मशक्कत के बाद अधिकारी परिजनों को शांत करा सके और फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाऊस भेज दिया। एसपी ग्रामीण ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने और फर्जी मुकदमें में फाइनल रिपोर्ट लगाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed