फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नशे में धुत अधेड़ की पीटकर हत्या

नशे में धुत अधेड़ की पीटकर हत्या

Tue, 20 Nov 2018 11:51 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
नशे में धुत अधेड़ की पीटकर हत्या
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के गोरियाडीह गांव में सोमवार की रात शराब के नशे में धुत अधेड़ की मनबढ़ पिता-पुत्र ने पीटकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में अधेड़ के बेटे ने तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अधेड़ की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। संतलाल राम (55) तरवां थाना क्षेत्र के गोरियाडीह गांव का निवासी था। उसे शराब पीने की आदत थी। नशे में धुत होकर अक्सर वह लोगों से झगड़ा कर लेता था। सोमवार की रात करीब आठ बजे संतलाल बाजार से नशे में घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के श्यामफेर पुत्र पोल्हावन से झगड़ा करते हुए उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। संतलाल नशे में श्यामफेर को बार-बार मारने का प्रयास करने लगा। इससे आक्रोशित श्यामफेर उसे पीटने लगा। देखते ही देखते श्यामफेर के दोनों बेटे भी पहुंच गए और लात, घूसों से पीटकर संतलाल को घायल कर दिया। संतलाल के परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक तरवां अनवर अली खां ने बताया कि संतलाल के बेटे विपिन ने तहरीर देकर श्यामफेर और उसके दोनों बेटे भीम और रोशन को आरोपित किया है। इनके विरुद्ध गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed