फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   भाई ने दर्ज कराई दहेज हत्या की रिपोर्ट

भाई ने दर्ज कराई दहेज हत्या की रिपोर्ट

Sat, 06 Oct 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
भाई ने दर्ज कराई दहेज हत्या की रिपोर्ट
मुबारकपुर। थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अंजली सिंह की हुई मौत के मामले में देर रात को उसके भाई मनोज सिंह ने तहरीर देकर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस केस दर्ज कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही। केस दर्ज कराने वाला मनोज सिंह वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के डुबकिया गांव का निवासी है। मनोज के मुताबिक उसकी बहन अंजली सिंह की शादी 20 अप्रैल 2016 को मुबारकपुर थाने के मोहब्बतपुर गांव निवासी रविकांत सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही रविकांत और उसके परिवार के लोग और दहेज की मांग करते हुए अंजली को प्रताड़ित करने लगे। इनकी प्रताड़ना से अंजली दुखी रहती थी। गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से अंजली की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर मंजय सिंह ने बताया कि मनोज की तहरीर के आधार पर अंजली के पति रविकांत सिंह, जेठ समीर सिंह, ननद वंदना सिंह आदि के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed