फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   भूमि विवाद में चले ईंट-पत्थर, दर्जनभर घायल

भूमि विवाद में चले ईंट-पत्थर, दर्जनभर घायल

Sun, 10 Jun 2018 11:37 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में चले ईंट-पत्थर, दर्जनभर घायल
भूमि विवाद को लेकर रौनापार थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में रविवार की सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों ही पक्षों में ईंट-पत्थर चलाए गए, जिसमें दर्जन भर लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में दोनों पक्षों में थाने पर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

हाजीपुर गांव निवासी दो व्यक्तियों में काफी दिनों से भूमि विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद को लेकर रविवार को सुबह नौ बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईंट-पत्थर से प्रहार किया। इससे एक पक्ष से बहादुर, सहादुर पुत्रगण सुमेर राम, जनार्दन पुत्र बहादुर, चुनौती पत्नी बहादुर, माधुरी पुत्री मुक्खु, सोना पुत्री बहादुर और दूसरे पक्ष से रामसमुझ पुत्र रामनाथ, निर्मला पत्नी रामसमुझ, मनसा पत्नी रामप्यारे, खुशबू पुत्री रामप्यारे, जयशंकर पुत्र रामप्यारे आदि घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी हरैया लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाबत दोनों पक्षों ने रौनापार थाने पर तहरीर दे दी है। जिस पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार भूमि विवाद में मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed