फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   फूलपुर के पूरा नाजिर गांव में फोर्स तैनात

फूलपुर के पूरा नाजिर गांव में फोर्स तैनात

Thu, 22 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर के पूरा नाजिर गांव में फोर्स तैनात
फूलपुर। रोक के बावजूद घर में चोरी से स्लाटर हाउस चलाने वालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बुधवार को उनके नात, रिश्तेदारों के यहां दबिश दी लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। उधर घटना के बाद गांव में उपजे तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। साथ ही आरोपियों के विरुद्ध गैंगेस्टर और एनएसए लगाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

पूरानाजिर गांव निवासी महबूबाबानो के अलावा सफीद कसाई, शहजाद, पप्पू उर्फ अबूजर, अबुलैश अपने घर में अवैध तरीके से स्लाटर हाउस चला रहे थे। सोमवार की रात जानकारी होने पर गांव वालों ने घेराव कर पुलिस को खबर की। कई थानों की फोर्स ने गांव में छापेमारी की। इस दौरान आरोपी फरार हो गए। जबकि मौके से करीब दस किलो पशुओं की मांस, आठ बछड़ा, मांस की सप्लाई में प्रयुक्त एक स्कार्पियो, एक मैजिक, छह चापड़, छह छुरी, पांच ठीहा और तीन पशुओं की खाल बरामद हुई। घटना के संबंध में फूलपुर कोतवाली पुलिस आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। वहीं घटना के बाद गांव में उपजे तनाव को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी घर छोडक़र फरार हैं। उनकी तलाश मेें दबिश दी जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध गैंगेस्टर और एनएसए तक की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed