{"_id":"5a453a5c4f1c1bce6d8b6a8d","slug":"131514486364-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख के चक्कर में 41 हजार गंवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लाख के चक्कर में 41 हजार गंवाया
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरिया बाजार । बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पडऱी पलानपुर गांव निवासी एक व्यक्ति दो लाख रुपये के नकली नोट के बदले में गुरुवार को 41 हजार रुपये गंवा दिया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पीड़ित रामरुप पुत्र देवराज बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पडऱी पलानपुर गांव का निवासी है। रामरुप का आरोप है कि बुधवार को उसे दो लोग मिले और कहे कि 41 हजार रुपये असली देने पर वे लोग दो लाख रुपये की नकली नोट देंगे। जो बिलकुल असली की तरह होगी। लालच में पड़कर रामरुप हामी भर लिया। निर्धारित समय पर गुरुवार की दोपहर बिलरियागंज कस्बे में पहुंचा। जहां एक बाइक पर सवार दो लोग पहले से उसका इंतजार कर रहे थे। ठग रामरुप से 41 हजार रुपये लेकर उसे एक काली पालीथीन का बंडल थमाकर चले गए। कुछ देर बाद जब रामरुप बंडल को खोला थे उसमें रुपये की जगह कागज भरा हुआ था। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि रामरुप की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।