फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तीन दूकानों में नकब लगाकर चोरी

तीन दूकानों में नकब लगाकर चोरी

Mon, 25 Dec 2017 11:41 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
तीन दूकानों में नकब लगाकर चोरी
अहरौला। थाना क्षेत्र के बस्ती भुजबल बाजार में स्थित तीन दूकानों में रविवार की रात नकब लगाकर भीतर घुसे चोर नगदी सहित हजारों रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। सोमवार की सुबह दुकान खुलने पर चोरी की जानकारी हुई और उन्होंने तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित दूकानदारों में अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव निवासी सत्यनरायण गुप्ता और शिव गुप्ता की किराने की दुकान और अहरौला बाजार निवासी शिवदास सोनी की आभूषण की दूकान है। तीनों की दुकानें बस्ती भुजबल बाजार में आपस में सटी हुई है। रविवार की रात चोर बाजार का सुनसान माहौल पाकर तीनों दुकानों में नकब लगाकर भीतर घुसे। चोर सत्यनरायण की दुकान से 12 हजार रुपये नगद और 25 हजार रुपये का सामान, शिव की दुकान से आठ हजार रुपये नगद और 22 हजार रुपये का सामान और शिवदास की दुकान से दस हजार रुपये मूल्य का आभूषण चुरा लिया। सोमवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों को घटना की जानकारी हुई तो चोरी गए सामानों का मिलान कर थाने में तहरीर दी। सीओ बूढनपुर श्यामनरायण ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed