{"_id":"5c76ce59bdec2208b0010b3c","slug":"121551289945-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से महिला, पिकअप से कुचला अधेड़, दोनों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से महिला, पिकअप से कुचला अधेड़, दोनों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक से महिला, पिकअप से कुचला अधेड़, मौत
- बेटे की बाइक पर बैठकर दवा लेने जा रही थी महिला
- ऑटो रिक्शा से टक्कर लगने से सड़क पर गिरा अधेड़
अमर उजाला ब्यूरो
तरवां/जहानागंज। तरवां थाने के खरिहानी बाजार के पास बुधवार की दोपहर बाइक से सड़क पर गिरी महिला को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटा बाल-बाल बच गया। महिला अपने बेटे के साथ दवा लेने जा रही थी। वहीं सिधारी थाने के चंडेश्वर गांव के पास ऑटो रिक्शा की टक्कर से सड़क पर गिरे बाइक सवार अधेड़ के ऊपर पिकअप चढ़ जाने से उसकी मौत हो गई। दोनों ही हादसों में बाइक चलाते समय किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।
मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के मऊपरासिन गांव निवासी सरस्वती राजभर (60) की तबियत ठीक नहीं चल रही थी। वह बुधवार को अपने बेटे संतोष के साथ बाइक पर बैठकर चक्रपानपुर बाजार में स्थित राजकीय सुपर फैसिलिटी अस्पताल से दवा लेने जा रही थी। तरवां थाने के खरिहानी बाजार के पास संतोष एक ट्रक को ओवरटेक करने लगा। जैसे ही वह ट्रक से आगे निकला, बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर जा गिर। पीछे से आ रहे ट्रक ने सरस्वती को कुचल दिया। गंभीर रुप से घायल सरस्वती को जब तक अस्पताल ले जाया जाता, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी क्रम में रानी की सराय थाना क्षेत्र के देवराडीह गांव निवासी रामअवध राजभर (50) बुधवार को जिला मुख्यालय से घर लौट रहे थे। जैसे ही सिधारी थाने के चंडेश्वर गांव के पास पहुंचे कि अनियंत्रित ऑटोरिक्शा से बाइक मेें टक्कर लगने से सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।