{"_id":"5c757ed2bdec22738813c3f2","slug":"121551204050-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पत्नी की मौत, पति कर रहा संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में पत्नी की मौत, पति कर रहा संघर्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के करौती गांव के पास सोमवार की शाम को हुए सड़क हादसे में घायल पत्नी की मौत हो गई। जबकि उसके पति का वाराणसी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में पति-पत्नी को चोट आई। जबकि गोंद में मौजूद तीन माह के बच्चे को खरोंच तक नहीं आई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मृत महिला सितारी देवी (22) मेंहनगर थाना क्षेत्र के धरनीपुर रानीपुर गांव की रहने वाली थी। जबकि घायल उसका पति रोहित पांडेय (24) है। सोमवार को रोहित अपनी पत्नी सितारा देवी को लेकर अपने तीन माह के बेटे को दवा दिलाने के लिए बाजार गई हुई थी। दवा दिलाकर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही मेंहनगर-जिगनी मार्ग पर स्थित करौती गांव के पास पहुंचे कि अनियंत्रित कार की टक्कर से पति-पत्नी घायल हो गए। जबकि तीन माह के बच्चे को जरा भी चोट नहीं आई। घटना को अंजाम देकर कार लेकर चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को सितारा देवी की मौत हो गई। जबकि उसके पति रोहित की हालत गंभीर बनी हुई है। सितारा की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।