फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बैंक की शाखा में लगी आग, दस लाख का नुकसान

बैंक की शाखा में लगी आग, दस लाख का नुकसान

Sun, 27 Jan 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
बैंक की शाखा में लगी आग, दस लाख का नुकसान
सरायमीर। थाना क्षेत्र के नंदाव बाजार में स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में रविवार की सुबह शार्टसर्किट से आग लगने से करीब दस लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड की एक भी गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। ऐसे में बाजारवासियों की मदद से बैंक के भीतर लगे अग्निशमन यंत्र आदि की मदद से पुलिसवालों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। घटना के संबंध में अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी गई है। सरायमीर थाने के नंदवा बाजार में स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा है। रविवार छुट्टी का दिन होने की वजह से बैंक में ताला बंद था। सुबह बैंक की शाखा के भीतर से तेज धुआं निकल रहा था। आसपास के लोगों ने धुआं निकलने के कारण जानने में जुट गए। तभी बैंक के भीतर लगा सायरन भी जोर-जोर से बजने लगे। साथ ही धुआं और तेजी से निकलने लगा। भीतर आग की लपटें भी उठ रही थी। लोग खिड़की से किसी तरह से झांककर देखे तो भीतर आग लगा देख शोर मचाते हुए पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। बैंक परिसर में आग लगने से आसपास रहने वाले बैंक के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। किसी तरह से बैंक का दरवाजा खुलने पर लोग भीतर घुसे। अंदर इतना तेज धुआं भरा था कि दीवार आदि काला पड़ गया। बैंक परिसर में लगे अग्निशमन यंत्र की मदद से लोग पानी और बालू फेंककर कड़ी मशक्कत कर आग के इस घटना पर काबू पाए। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक बैंक में लगा सर्वर मशीन, कुर्सी, मेज, बैटरी, इनवर्टर व कंप्यूटर सहित कीमती कागजात जलकर राख हो गया। इस घटना में करीब दस लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा। एसओ सरायमीर मनोज सिंह ने बताया कि शार्टसर्किट से आग लगी थी। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है, ना ही तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed