फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   धक्का लगने पर मनबढ़ो ने फूंकी बाइक

धक्का लगने पर मनबढ़ो ने फूंकी बाइक

Wed, 27 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
धक्का लगने पर मनबढ़ो ने फूंकी बाइक

विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के परसिया गांव में सोमवार की रात साढ़े आठ बजे सडक़ के किनारे बैठे किशोर को अनियंत्रित बाइक से टक्कर लग जाने से नाराज मनबढ़ों ने बाइक में आग लगा दिया। लोग जब तक आग पर काबू पाते कि बाइक जलकर नष्ट हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंचकर मामले को शांत कराई। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। ना ही तहरीर ही दी गई थी।

घायल किशोरी हीरा (13) पुत्र गोवर्धन रौनापार थाना क्षेत्र के केसरी की मड़ी परसिया गांव का निवासी है। जबकि बाइक सवार अनिल पटेल पुत्र छट्ठू गांगेपुर गांधीनगर गांव का नकिवासी है। सोमवार की रात साढ़े आठ बजे अनिल अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। जबकि हीरा गांव के अन्य लडक़ों के साथ सडक़ के किनारे बैठा हुआ था। इस दौरान अनिल की बाइक से हीरा को टक्कर लगने से वह घायल हो गया। हीरा के घायल होने पर उसके मित्रों ने दौड़ाकर अनिल की बाइक को रोक लिया। मौका पाकर अनिल फरार हो गया। इससे नाराज युवकों ने अनिल की बाइक में आग लगा दिया। गाड़ी जलकर नष्ट हो गई। घटना की पुलिस को जानकारी है। तहरीर नहीं मिली है। अपने स्तर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed