फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गिरफ्तार बदमाश का चालान, दूसरे की तलाश जारी

गिरफ्तार बदमाश का चालान, दूसरे की तलाश जारी

Mon, 25 Jun 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाश का चालान, दूसरे की तलाश जारी
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चंद्रभानपुर छावनी के पास रविवार की रात साढ़े आठ बजे सर्राफ को अगवा कर भागने वाले गिरफ्तार बदमाश का पुलिस ने सोमवार को चालान कर दिया। जबकि उसका साथी अभी भी फरार है। गिरफ्तार बदमाश इससे पूर्व भी अपने ही गांव के एक युवक की हत्या में आरोपी है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश विकास यादव देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रणमो गांव का निवासी है। जबकि फरार आनंद यादव देवगांव कोतवाली के मिर्जा आदमपुर गांव का है। पुलिस के अनुसार देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार निवासी संतोष सेठ की देवगांव बाजार में सर्राफा की दुकान है। रविवार की रात साढ़े आठ बजे संतोष अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह नरायनपुर नेवादा गांव के पास पहुंचा कि पीछे से एक बाइक पर सवार विकास और आनंद ने ओवरटेक कर संतोष को रोक लिया और तमंचे से डराकर उसे अपनी बाइक के बीच में बैठाकर भागने लगे। बाइक जैसे ही चंद्रभानपुर छावनी पर पहुंची कि संतोष सेठ ने शोर मचाया। इस दौरान असंतुलित होकर बाइक पलट गई और संतोष शोर मचाते हुए भागा। गांव के लोगों ने आरोपी विकास को फायर कर भागते वक्त पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। जबकि आनंद भाग गया। तलाशी में उसके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई। एसपी ग्रामीण ने बताया कि विकास अक्तूबर 2017 में अपने पड़ोसी युवक की हत्या में आरोपी है। वह जेल से छूटने के बाद आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed