फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   शराब के लिए पैसे न देने पर युवक को घोंपा चाकू

शराब के लिए पैसे न देने पर युवक को घोंपा चाकू

Fri, 02 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
शराब के लिए पैसे न देने पर युवक को घोंपा चाकू
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के टिल्लूपुर बाजार में बुधवार की रात साढ़े आठ बजे और शराब पीने के लिए पांच सौ रुपये उधार न देने से नाराज युवक ने अपने मित्र के पेट में चाकू घोंप दिया और भाग निकला। घायल युवक को क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में घायल युवक के दादा ने गांव के युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अंबरपुर गांव निवासी सिकंदर गौड़ ने बताया कि बुधवार को उसका पोता मोनू गोंड़ (28) अपने गांव के विशाल पुत्र फौजदार और राहुल पुत्र अशोक के साथ टिल्लूपुर बाजार गया हुआ था। जहां तीनों साथ बैठकर शराब पी। नशे में धुत होकर तीनों युवक घर के लिए चल दिए। जैसे ही कुछ दूर आगे बढ़े कि विशाल गौड़ ने मोनू से कहा कि नशा उतर गया, एक बोतल और चाहिए। इस पर मोनू ने कहा कि अब उसके पास रुपये नहीं है। इसके बाद विशाल ने राहुल से रुपये मांगा। उसने भी इंकार कर दिया। राहुल के इंकार करने पर विशाल पुन: मोनू से पांच सौ रुपये उधार मांगने लगा। मोनू ने रुपये देने से इंकार कर दिया तो विशाल चाकू निकालकर मोनू के पेट में घोंप दिया। खून से लथपथ मोनू किसी तरह से अपने घर पहुंचा। जबकि विशाल गोंड़ फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग घायल मोनू को क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर घटना के संबंध में मोनू के दादा सिकंदर गौड़ ने तहरीर देकेर विशाल गोंड़ के विरुद्ध हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed