फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   महाविद्यालय का ताला तोड़कर चोरी

महाविद्यालय का ताला तोड़कर चोरी

Sat, 22 Jul 2017 11:51 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय का ताला तोड़कर चोरी
लाटघाट । रौनापार थाना क्षेत्र के पांडे का पूरा गांव में स्थित एक महाविद्यालय का ताला तोड़कर शुक्रवार की रात चोर भीतर घुसे और 20 हजार रुपये नगदी सहित करीब दो लाख रुपये का सामान चुरा लिया। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर प्रबंधक ने तहरीर दी। रौनापार थाना क्षेत्र के पांडे का पूरा गांव में पंडित नगीना महाविद्यालय है। शुक्रवार की शाम विद्यालय बंद होने पर स्टाफ घर चला गया। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर ताला तोड़कर कालेज में घुसे और आलमारी तोड़कर उसमें रखा 20 हजार रुपये नगदी सहित लैपटाप, कंप्यूटर आदि करीब दो लाख रुपये का सामान चुरा लिया। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर प्रबंधक मनीष मिश्रा ने थाने में तहरीर दी। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मड़ई में आग से हजारों के सामान जले
अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के पूक गांव निवासी एक व्यक्ति के मड़ई में शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। लोग जब तक आग की घटना पर काबू पाते कि मड़ई सहित भीतर रखे गए करीब 25 हजार रुपये से अधिक का सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित बोधई राजभर है। वह दीदारगंज थाना क्षेत्र के पूक गांव का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed