{"_id":"59553acd4f1c1ba8328b46da","slug":"121498757837-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
मेंहनगर (आजमगढ़)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में गुरुवार की सुबह शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने कब्रिस्तान के जमीन की पैमाइश कराकर शव को दफन कराया।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में नैरून्निशा 65 पत्नी स्व. मोहर्रम की बुधवार की रात मौत हो गई। परिवार के लोग शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान में पहुंचे। तभी दूसरे समुदाय के लोग भी पहुंच गए और शव को दफनाने से रोक दिया। इससे तनाव व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर एसडीएम मेंहनगर जैनेंद्र सिंह, तहसीलदार गजानंद दुबे, सीओ लालगंज एसपी तोमर और थानाध्यक्ष चंद्र भाष्कर द्विवेदी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गांव में स्थित कब्रिस्तान की जमीन की पैमाइश कराई और शव को दफन कराया। वहीं ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा जमाकर बैठे दूसरे समुदाय का अतिक्रमण हटवाया। शव दफनाने के बाद स्थिति सामान्य होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। एसडीएम मेंहनगर जैनेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम सभा की जमीन और कब्रिस्तान की जमीन का गाटा संख्या अगल-बगल है। दोनों जमीनों की पैमाइश कराकर अलग-अलग करने के बाद शव को दफन करा दिया गया है।