{"_id":"5c1a8d45bdec22571c3118b4","slug":"11545243973-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध के चलते हुर्ई थी नन्हें खां की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्प नगर गांव के सिवान में स्थित पोखरी में 27 अक्तूबर की सुबह हत्याकर फेंकी गई नन्हे खां की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। साथ ही पुलिस ने बुधवार को फरार दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हुआ आरोपी जावेद के मुताबिक अवैध संबंध के चलते नन्हें खां की हत्या की गई थी। नन्हे खां अपने हिस्से की जमीन बेचकर जावेद के दोस्त की पत्नी पर खर्च करता था। इससे उसके दोस्त और उसकी पत्नी में झगड़े हो रहे थे। परिवार टूटने से बचाने के लिए नन्हे की गमछे से गला कसकर उसकी हत्याकर लाश पोखरी में फेंक दिए थे। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के कासिमपुर मुहल्ले के वार्ड नंबर सात का रहने वाले नन्हें खां का सरायमीर थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रापर्टी डीलर सरफराज की पत्नी से संबंध था। नन्हे की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। उसके पास कोई बेटा आदि नहीं था। नन्हे खां और सरफराज मिलकर जमीन खरीदने और बेचने का काम करते थे। इस दौरान नन्हें अपने साथी सरफराज के घर आने-जाने लगा और उसकी पत्नी से संबंध बना लिया। जो रुपये मिलते थे। वह सरफराज की पत्नी पर खर्च करता था। 27 अक्तूबर को नन्हें की लाश पुष्प नगर गांव के सिवान में स्थित पोखरी में पाई गई। घटना के संबंध में नन्हे खां के भाई रिजवान ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें सरफराज और उसके गांव के मित्र जावेद सहित तीन लोगों को आरोपित किया था। उसने रुपये के लिए हत्या करने का आरोप लगाया था। एसओ दीदारगंज राजकुमार सिंह को जांच सौंपी गई। पुलिस जब सरफराज को गिरफ्तार करने की दबिश दी तो उसने 30 नवंबर को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जेल में उससे गहन पूछताछ करने पर भी उसने हत्या का राज नहीं खोला तो पुलिस जावेद की तलाश में जुटी। बुधवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर पुष्प नगर बाजार से जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान जावेद ने घटना का पूरा राज खोलते हुए तीसरे अज्ञात आरोपी बाबू के नाम का भी खुलासा किया। पुलिस गिरफ्तार जावेद का चालान कर फरार तीसरे आरोपी बाबू की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।