फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   917 लाख की निधि हड़पने के मामले में जल्द हो सकती है कार्रवाई

917 लाख की निधि हड़पने के मामले में जल्द हो सकती है कार्रवाई

Wed, 27 Jun 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
917 लाख की निधि हड़पने के मामले में जल्द हो सकती है कार्रवाई
917 लाख की निधि हड़पने के मामले में जल्द हो सकती है कार्रवाई
विज्ञापन

- तत्कालीन सीडीओ ने दिए थे वसूली और एफआईर के आदेश
-सीडीओ के निर्देश पर अब कर्रावाई की तैयारी शुरू की गई
अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। हाईकोर्ट के आदेश पर हुई जांच में 22 विद्यालयों की ओर से विधायक एवं सांसद निधि के नाम पर 917 लाख की धनराशि हड़पने की पुष्टी हो चुकी है। तत्कालीन सीडीओ ने वसूली के आदेश भी दे दिए थे। शासकीय अधिवक्ता ने वसूली के साथ ही विद्यालय प्रबंधन, डीआरडीए की दोषी अधिकारी और कर्मचारी पर एफआईआर की संतुति भी की थी, लेकिन डीआरडीए की ओर से मामले में कोई कार्रवाई नहीं का जा रही थी। सूत्रों की मानें तो सीडीओ के निर्देश पर अब कर्रावाई की तैयारी कर ली गई है। डीएम की संतुति होनी बाकी है। संतुति मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

हाईकोर्ट में दाखिल की गई पीआईएल पर जिला प्रशासन को लगभग 85 विद्यालयों की जांच के आदेश दिए गए थे। डीएम सुहाल एलवाई के समय कुछ विद्यालयों की जांच हुई थी। इसमें पांच-छह विद्यालयों पर आरसी और एफआईआर की कार्रवाई हुई थी। इन विद्यालयों ने हाईकोर्ट की शरण ले ली। पिछले दिनों हाईकोर्ट ने कृष्णा कालेज के साथ विधायक निधि के गबन के मामले में विद्यालयों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई इस बारे में भी जानकारी तलब की गई थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद बचे विद्यालयों की जांच में तेजी आई। तत्कालीन सीडीओ अभिषेक सिंह ने 24 विद्यालयों को दोषी पाया। इन्हें जवाब देने के लिए नोटिस जारी की गई। आधे लोगों ने जवाब दिया और आधे ने नहीं। जिन्होंने दिया वो भी सही नहीं थी। सीडीओ ने इन पर आरसी आदि कार्रवाई के लिए आदेश परियोजना निदेशक डीआरडीए को दिए थे। इस बीच उनका स्थानांतरण हो गया। उनके जाने के बाद 22 विद्यालयों में कुछ फाइलों को विधिक राय के लिए शासकीय अधिवक्ता के पास भेजा। शासकीय अधिवक्ता ने आरसी जारी करने के साथ ही दोषी डीआरडीए के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की राय दी। इसके बाद विभाग ने इन् पर कोई कर्रावाई नहीं की है। सूत्रों की मानें तो सीडीओ अनिल कुमार उपाध्याय के निर्देश के बाद इन विद्यालयों पर अब कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। डीएम की संतुति के बाद रिकवरी अन्य कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed