फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अनियंत्रित बाइक की टक्कर से किसान की मौत

अनियंत्रित बाइक की टक्कर से किसान की मौत

Wed, 28 Feb 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित बाइक की टक्कर से किसान की मौत
बलरामपुर। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह अनियंत्रित बाइक की टक्कर से किसान की मौत हो गई। वह बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहना था। वहीं गत दिनों सड़क हादसे में घायल होकर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती वृद्ध की इलाज के दौरान सोमवार की देर रात मौत हो गई। पुलिस ने दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

तहबरपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी रियाज अहमद (50) पुत्र अली हसन मंगलवार को अपनी बाइक से किसी काम से जा रहा था। बाइक चलाते समय वह हेलमेट नहीं पहना था। रास्ते में अनियंत्रित बाइक की टक्कर से रियाज घायल हो गया। रियाज को सीएचसी बिलरियागंज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रियाज अहमद घर पर रहकर खेती करता था। इसीक्रम में अतरौलिया थाना क्षेत्र के बासगांव निवासी नरेंद्र कुमार (60) पुत्र स्व. बलिराम 20 फरवरी को घर के पास सड़क पार कर रहा था। तभी अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से घायल हो गया। तभी से उसका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed