फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बाइक सवारों ने किया किशोरी से गैंगरेप

बाइक सवारों ने किया किशोरी से गैंगरेप

Sun, 31 Mar 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवारों ने किया किशोरी से गैंगरेप
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर शाम खेत की तरफ गई किशोरी को अगवा कर एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने गैंगरेप किया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर फरार हो गए। परिवार के लोग खोजते हुए रात करीब दस बजे सिवान पहुंचे तो वह गेहूं के खेत में बेहोश पड़ी थी। रविवार की सुबह थाने में शिकायत की गई। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के एक नामजद और दो अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। वहीं, एक आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 14 वर्ष की पीड़िता के पिता और भाई दिल्ली में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। घर पर किशोरी के अलावा उसकी मां और बड़ी बहन रहती है। शनिवार को देर शाम किशोरी खेत की तरफ जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और किशोरी को अगवाकर अपने साथ ले गए। उधर, किशोरी के काफी देर तक घर न लौटने पर उसकी मां ने खोजबीन शुरू की। रात करीब दस बजे किशोरी गेहूं के खेत में बेहोश मिली। परिवार के लोग उसे क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जब किशोरी को होश आया तो उसने पूरी दास्तां बयां की। रविवार को सुबह पीड़िता को लेकर उसकी मां बरदह थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। आरोपियों की तलाश की जा रही। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजवा दिया गया। मेडिकल अभी नहीं हो सका है। नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। - कमलेश बहादुर, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed