फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पुलिस भर्ती परीक्षा देने और दिलाने वाले गिरफ्तार

पुलिस भर्ती परीक्षा देने और दिलाने वाले गिरफ्तार

Wed, 30 Jan 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा देने और दिलाने वाले गिरफ्तार
आजमगढ़। सोमवार को दो पालियों में संपन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान सुबह और शाम की पाली की परीक्षा में दो अलग-अलग अभ्यर्थियों के स्थान पर बैठकर परीक्षा देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर वे दोनों युवक भी पकड़ लिए गए जो अपने स्थान पर परीक्षा दिलवा रहे थे। दो-दो लाख रुपये में पूरा सौदा तय हुआ था। 60-60 हजार रुपये एडवांस मिले थे। पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार तीनों आरोपियों का चालान कर दिया और इनके चौथे साथी की तलाश में जुटी है। पुलिस का मानना है कि फरार युवक ने ही इनके बीच सौदा तय कराया था।
विज्ञापन

एसपी बबलू कुमार के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में गोरखपुर जिले के पिपराईच थाने के लखेसरा गांव निवासी ऋषिमुनी, इसी गांव के सत्यप्रकाश और बिहार के भागलपुर जिले के खरिक थाने के खैरपुर गांव निवासी अनिल कुमार यादव हैं। एसपी के मुताबिक ऋषिमुनी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था। उसका सेंटर सिधारी थाने के चंडेश्वर गांव में स्थित दुर्गाजी पीजी कॉलेज में था। सोमवार को परीक्षा के दूसरे दिन दूसरी पाली में ऋषिमुनी के स्थान पर अनिल कुमार यादव परीक्षा दे रहा था। शक होने पर कॉलेज के प्रयोगशाला सहायक अरविंद राव ने उसे पकड़ा। जांच के दौरान पता चला कि अनिल कुमार ऋषिमुनी के स्थान पर परीक्षा देने के लिए उसके प्रवेश पत्र पर अपनी फोटो, फर्जी तरीके से आधार कार्ड आदि बनवाया था। पूछताछ के दौरान अनिल ने ऋषिमुनी के स्थान पर परीक्षा देने की बात कबूली। साथ ही यह भी बताया कि इससे पहले वह परीक्षा के पहली पाली में शहर के एसबीएस इंटर कालेज में सत्यप्रकाश के स्थान पर बैठकर परीक्षा दे चुका है। एसपी के मुताबिक इन तीनों के बीच एक चौथे युवक ने समझौता कराया था। जिसके तहत परीक्षा देने के बादल में ऋषिमुनी और सत्यप्रकाश को दो-दो लाख रुपये देना था। एडवांस के तौर पर इन दोनों ने अनिल कुमार को 1.20 लाख रुपये दे चुके हैं। शेष रकम परीक्षा संपन्न होने के बाद दी जानी थी। एसपी के मुताबिक तलाशी के दौरान अनिल के पास से पांच सौ रुपये, फर्जी आधार कार्ड, प्रवेश पत्र, प्रश्न पुस्तिका आदि बरामद हुए। पुलिस फरार चौथे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed