फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   प्रेमिका के जाते ही पल्हना मंदिर में हुई शादी

प्रेमिका के जाते ही पल्हना मंदिर में हुई शादी

Thu, 24 Jan 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका के जाते ही पल्हना मंदिर में हुई शादी
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के भुलनडीह गांव निवासी अजय यादव की मंगलवार को सरायमीर थाना क्षेत्र में बारात जानी थी, लेकिन उससे पहले ही जौनपुर जिले की रहने वाली सरायख्वाजा थाना क्षेत्र की युवती अपने घर वालों के साथ पहुंचकर शादी रोकवा दी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को आपस में पंचायत कर मामला सुलझाने को कहा था। रात करीब नौ बजे तक इस मामले में पंचायत चली। कोई हल न निकलने पर युवती ने थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने घटनास्थल जौनपुर जिला बताते हुए तहरीर वहां देने की बात कहकर भेज दिया। युवती सहित परिवार के लोगों के जाते ही युवक अजय यादव के परिवार के लोग जिस युवती से शादी तय थी उसे और उसके परिवार के लोगों को देवगांव कोतवाली के पल्हना बाजार में स्थित मां पाल्हमेश्वरी धाम पर बुलाया। जहां देर रात को दोनों का विवाह करा दिया गया। बुधवार को पूरे क्षेत्र में इसकी जोरों पर चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed