फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फायर करते हुए भागे

लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फायर करते हुए भागे

Thu, 01 Nov 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फायर करते हुए भागे
आजमगढ़। महराजगंज थाने की पुलिस मंगलवार की शाम रघुपुर गांव के पास से लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीन बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूट के 26 हजार रुपये, दो तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि 25 अक्तूबर की शाम लूट के उद्देश्य से रौनापार थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास फल व्यवसायी सूर्यभान यादव को गोली मारी थी। आरोपियों के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास सहित अन्य कई आपराधिक वारदातों में रिपोर्ट विभिन्न थानों में दर्ज है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार बदमाशों में एक गत दिनों गुजरात में हुई 65 लाख की लूट में भी शामिल था। गिरफ्तार बदमाश श्रवण सिंह उर्फ हंटर अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के किशूनपुर कबिरहां और अनुुराग सिंह उर्फ विक्की इसी थाना क्षेत्र के सोहगूपुर गांव का निवासी है। श्रवण सिंह अपने जिले में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। कुछ वोटों के अंतर से हार गया था। अनुराग सिंह मदरसे का शिक्षक है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों बदमाशों की जिले में कई रिश्तेदारी है। नए युवकों को सपना दिखाकर उन्हें अपराध के लिए ट्रेंड करते हैं। एसओ महराजगंज दिनेश पाठक मंगलवार शाम रघुपुर गांव के पास वाहन चेक कर रहे थे। दो बाइक पर सवार पांच लोग आते दिखे। रोकने पर फायर कर भागने लगे। जवाबी फायरिंग में बाइक सवार दोनों बदमाश गिर गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरी बाइक पर सवार तीन बदमाश भाग निकले। गिरफ्तार बदमाशों के पास से 26 हजार रुपये, दो तमंचा, चार कारतूस और बाइक बरामद हुई है। बदमाशों ने बताया कि 25 अक्तूबर की रात रौनापार थाने के रसूलपुर गांव के पास बिलरियागंज थाने के मधनापार गांव निवासी फल व्यवसायी सूर्यभान यादव को लूट के उद्देश्य से गोली मारी गई थी। भीड़ आ जाने की वजह से लूट में सफल नहीं हुए। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


गिरोह के आठ सदस्यों की हुई पहचान
आजमगढ़। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार श्रवण सिंह और अनुराग सिंह पेशेवर बदमाश हैं। अनुराग सिंह का नाम हाल के दिनों में गुजरात में हुई 65 लाख रुपये की लूट में आया था। यह दोनों बदमाश पढ़े-लिखे हैं। श्रवण सिंह मैकेनिकल इंजीनियर है। अनुराग मदरसे में शिक्षक है। पूछताछ के दौरान पता चला कि यह सभी कारोबारियों के मुनीम आदि को अपनी गैंग में मिलाकर मुखबिरी करवाते हैं। जितना रुपये लूटते हैं। उसका 30 से 35 प्रतिशत हिस्सा संबंधित को देते हैं। अब तक की जांच पड़ताल के दौरान गिरोह के आठ सदस्यों के नाम और पते की जानकारी हुई है। इनमें से एक बदमाश शहर के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed