फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दोस्तों ने हत्याकर नहर में बहा दी थी लाश

दोस्तों ने हत्याकर नहर में बहा दी थी लाश

Mon, 09 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
दोस्तों ने हत्याकर नहर में बहा दी थी लाश
थाना क्षेत्र के खेमीपुर गांव में स्थित नहर में शनिवार की सुबह उतराई मिली युवक की लाश की पहचान रविवार को थाने पहुंचे उसके पिता ने की। उसके मुताबिक दोस्तों ने हत्या कर लाश को नहर में फेंक दिया था। पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को तेजाब से जलाए थे। इस मामले में मोतीयापुर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज है। युवक की पहचान होने के बाद पुलिस लाश का पोस्टमार्टम कराकर मामला मोतीयापुर थाने के लिए सौंप देगी।
विज्ञापन

एसओ पवई मनोज सिंह के मुताबिक मृत युवक मोनू बनवासी (25) पुत्र रामसुंदर सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थाने के कादीपुर खुर्द गांव का निवासी था। वह मुंबई में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। करीब एक वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। एक माह पहले ही वह मुंबई से घर लौटा था। मोनू के पिता रामसुंदर वनवासी ने बताया कि चार जुलाई को उसका बेटा अपने चार दोस्तों के साथ घर से निकला। इसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी मौनू का पता नहीं चलने पर सात जुलाई को मोतीयापुर थाने में गुमशुदगी लिखवाई गई। क्योंकि यहीं से वह गायब हुआ था। एसओ पवई ने बताया कि खेमीपुर नहर में मोनू की लाश मिलने पर सुल्तानपुर जिले की पुलिस से संपर्क किया गया। मोतीयापुर थाने की पुलिस रामसुंदर को पहचान करने के लिए भेजी। रविवार को थाने पहुंचे रामसुंदर ने शव की पहचान किया। मामला सुल्तानपुर जिले का होने की वजह से पुलिस मोनू का पीएम कराकर उन्हें सौंप देगी। आगे की कार्रवाई मोतीयापुर थाने की पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed