फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल

सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल

Tue, 07 May 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल
जहानागंज। थाना क्षेत्र के दौलताबाद गांव के पास सोमवार की देर रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा। दोनों एक बाइक से बारात से घर लौट रहे थे। युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

राजेश कुमार (28) पुत्र हरिनाथ मऊ जिले के मोहम्मदाबाद थाने के ओहनी गांव का निवासी था। राजेश के गांव के एक युवक की बारात सोमवार की रात को आजमगढ़ जिले में आई हुई थी। बारात में शामिल होने के लिए राजेश अपने गांव के संजय कुमार (28) पुत्र कमला के साथ आया हुआ था। बारात में द्वारपूजा के बाद भोजन करके राजेश और संजय बाइक से घर के लिए चल दिए। रात करीब डेढ़ बजे के आसपास जैसे ही यह दोनों जहानागंज थाने के दौलताबाद गांव के पास पहुंचे कि अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। घटना के बाद वाहन लेकर चालक फरार हो गया। जबकि यह दोनों मौके पर तड़प रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। जब तक घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रबंध करते कि राजेश की मौत हो गई। जबकि संजय का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed