{"_id":"5aa815054f1c1bbf758b545c","slug":"111520964869-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश की तलाश में गाजीपुर भटक रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाश की तलाश में गाजीपुर भटक रही पुलिस
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जहानागंज कस्बा निवासी एक डाक्टर से फोन कर पांच लाख रुपये की रंगदारी और रुपये न मिलने पर परिवार की हत्या करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने सात मार्च को केस तो दर्ज कर लिया। लेकिन आरोपी अब तक नहीं पकड़ में आया। पुलिस बदमाश की तलाश में गाजीपुर सहित अन्य जिलों की खाक छान रही है।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गजहड़ा गांव निवासी शिवरतन यादव का जहानागंज बाजार में मकान है। यहीं पर वे डिस्पेंसरी चलाते हैं। शिवरतन यादव को एक बदमाश फोन कर काफी दिनों से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। रुपये न देने पर परिवार सहित शिवरतन की हत्या करने की धमकी दे रहा। बदमाश की धमकी से भयभीत शिवरतन यादव ने छह मार्च को जहानागंज थाने में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही उन नंबरों को भी उपलब्ध कराया, जिससे बार-बार फोन आते थे। जहानागंज थाने में केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम और सर्विलांस सेल को सौंप दी गई। पुलिस सूत्रों की मानें तो फोन करने वाले बदमाश का लोकेशन गाजीपुर जिले में मिलने पर पुलिस टीम गाजीपुर गई। वहां मुख्य अपराधी तो नहीं मिला, पर पुलिस ने उसके एक खास आदमी को हिरासत में ले ली है। उसी से पूछताछ के आधार पर पुलिस बदमाश तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। हालांकि अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। उधर आरोपी के गिरफ्तार न होने से डाक्टर और उसका परिवार काफी भयभीत है। एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है।