{"_id":"59c3fd934f1c1bae688b5c8f","slug":"111506016659-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झ्लसी छात्रा की मौत, महिला गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झ्लसी छात्रा की मौत, महिला गंभीर
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुआ खुर्द गांव में पढ़ाई के दौरान ढिबरी गिरने से छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, सिधारी थाना क्षेत्र के गांव रामपुर जब्ती में संदिग्ध हालात में झुलसी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के गांव महुआ खुर्द निवासी पूनम (16) पुत्री महेंद्र राम इंटर की छात्रा थी। गुरुवार को भोर में वो ढिबरी जलाकर पढ़ रही थी। इस दौरान आई आंधी से डिबिया गिर गई और आग लग गई। आग लगने से पूनम बुरी तरह झुलस गई। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां साढे़ नौ बजे उसकी मौत हो गई। पूनम पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी। वहीं, सिधारी थाना क्षेत्र के गांव रामपुर जब्ती निवासी अनीता (35) पत्नी मेश संदिग्ध हालाता में गंभीर रूप से झुलस गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।