फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अनियंत्रित कार पलटी, कार सवार हुआ घायल

अनियंत्रित कार पलटी, कार सवार हुआ घायल

Thu, 21 Sep 2017 11:27 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित कार पलटी, कार सवार हुआ घायल
अंबारी। फूलपूर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी-माहुल मार्ग पर कौलगढ़ पुल के पास गुरुवार की अपराह्न लगभग दो बजे एक कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। कार चालक को गंभीर अवस्था में निकाला गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए शाहगंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार निवासी दिलीप गुप्ता पुत्र प्रेम गुप्ता गुरुवार अपनी माता के त्रयोदशाह का कार्ड बांटकर अंबारी बाजार से घर लौट रहा था। बारिश हो रही थी और कौलगढ़ पुल के पास उसकी कार अनियंत्रित हो कर नदी में जा गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे घायलावस्था में बाहर निकाला और घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। मौके पर पहुुंचे परिजनों ने उसे जौनपुर जनपद के शाहगंज कस्बा स्थित एक निजी नर्सिंग होम में उसे उपचार के लिए भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed