फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मीरा की हत्या से गांव में तनाव, फोर्स तैनात

मीरा की हत्या से गांव में तनाव, फोर्स तैनात

Tue, 26 Mar 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
मीरा की हत्या से गांव में तनाव, फोर्स तैनात
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के गायसपुर गांव में घर का गंदा पानी बहाने के विवाद में सोमवार की रात हुई महिला मीरा देवी की हत्या और उसके परिवार के आठ सदस्यों के घायल होने के बाद गांव में तनाव है। इसको देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। उधर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला अस्पताल गेट पर जाम लगा दिया था। हालांकि 20 मिनट बाद स्वत: जाम समाप्त हो गया। उधर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही। हालांकि अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कंधरापुर थाने के गयासपुर गांव निवासी हरिराम और अर्जुन के परिवार के बीच नाली का विवाद था। अर्जुन आदि हरिराम के घर का गंदा पानी नहीं निकलने देना चाहते थे। ग्राम प्रधान भी अर्जुन आदि की तरफ से था। इसी बात को लेकर सोमवार की रात मीरा की हत्या कर दी गई। जबकि परिवार के आठ सदस्य घायल हो गए। इस घटना के बाद गांव दो गुटों में बंट गया है। इसको लेकर उपजे तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। मंगलवार की दोपहर जिला अस्पताल गेट पर हरिराम के समर्थन में लोग दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए जाम लगा दिया था। करीब 20 मिनट बाद यह जाम स्वयं उस समय समाप्त हो गया। जब यह जानकारी हुई कि तीन लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर अशुमान यदुवंशी ने बताया कि नामजद आठ आरोपियों में तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश में छापेमारी की जा रही। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed