फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बारात में मारपीट, दुल्हा सहित आठ घायल

बारात में मारपीट, दुल्हा सहित आठ घायल

Sun, 24 Feb 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
बारात में मारपीट, दुल्हा सहित आठ घायल
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के उसरी गांव में शुक्रवार की रात प्रधान के पिता से अभद्रता करने से नाराज घराती बरातियों पर टूट पड़े और लात, घूसों से पीटकर दूल्हा सहित आठ लोगों को घायल कर दिया। घायलों में घराती पक्ष की महिलाएं भी शामिल हैं। पिटाई से नाराज दूल्हा सहित परिवार के लोग बगैर शादी किए ही बारात लेकर घर चले गए। जानकारी होने पर पुलिस पहुंची। थानाध्यक्ष ने बारातियों को बुलाया किसी तरह से समझा-बुझाकर विवाह को संपन्न कराया। घायलों में दूल्हा रमेश सोनकर (24) पुत्र मुनीब, दिनेश (32) पुत्र भुवर, विकास (20) पुत्र गुड्डू, सोनू (18) पुत्र सुभाष जीयनपुर कोतवाली के धनछुला जमीन हरखोरी गांव के अलावा घराती पक्ष की भोलू (18), भगवानी (30), कमलापत्ती (40) और देवकी (45) रौनापार थाने के उसरी गांव के निवासी हैं। इन सभी को चोटें लगी हैं। जीयनपुर कोतवाली के धनछुला जमीन हरखोरी गांव निवासी मुनीब सोनकर के बेटे रमेश की शादी रौनापार थाने के उसरी गांव निवासी नंदू सोनकर की बेटी रीना से तय थी। निश्चित तिथि 22 फरवरी की शाम को रमेश अपनी बारात लेकर रीना के घर पहुंचा। बारातियों का जोरदारी से स्वागत आदि किया गया। जलपान के बाद मंडप में शादी का कार्यक्रम शुरू हुआ। एक तरफ विवाह कार्यक्रम चल रहा था। जबकि दूसरी तरफ बाराती पक्ष के लोग भोजन करने चले गए। भोजन करते समय ही किसी बात को लेकर घराती और बरातियों के बीच कहासुनी होने लगी। हंगामा बढ़ने पर ग्राम प्रधान मनोज सोनकर के पिता देवकी सोनकर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने लगे। इस दौरान किसी ने देवकी सोनकर को धक्का देकर मार दिया। इस बात से नाराज घराती पक्ष के लोग बाराती पर टूट पड़े और लात, घूसों से पीटने लगे। बीच बचाव करने पहुंचे दुल्हा रमेश को भी सभी ने पीट दिया। पिटाई से नाराज बाराती बारात वापस लेकर चले गए। उधर घटना की जानकारी होने पर एसओ रौनापार दिनेश पाठक मौके पर पहुंचे। घटनाक्रम से अवगत होने के बाद बारातियों को पुन: मौके पर बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में शादी संपन्न हुई। भोर में ही रमेश अपनी दुल्हन को लेकर घर चला गया। एसओ रौनापार दिनेश पाठक ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। ना ही अभी तक कोई तहरीर ही दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed