{"_id":"5c703a97bdec227390332ab3","slug":"101550858903-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार दस लाख देखा, वह भी चोरी हो गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहली बार दस लाख देखा, वह भी चोरी हो गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के शारदा तिराहे पर स्थित गरुण होटल से 22 दिसंबर की रात सपा के मेंहनगर क्षेत्र के विधायक कल्पनाथ पासवान का दस लाख रुपये चोरी होने के मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। विधानसभा सत्र समाप्त होने पर घर पहुंचे विधायक कल्पनाथ शुक्रवार को सीओ सिटी के आफिस में अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे। एसपी आफिस के बाहर मिले विधायक ने बताया कि जीवन में पहली बार इतनी बड़ी रकम एक साथ देखा, वह भी चोरी हो गई।
सपा विधायक ने कहा कि मेंहनगर क्षेत्र में उनका आईटीआई कालेज भवन बन रहा है। उसकी छत के लिए उन्हें रुपये की आवश्यकता थी। ऐसे में 18 और 19 दिसंबर को दो किस्तों में लखनऊ सचिवालय में स्थित बैंक की शाखा से निकाले थे। उनके पास मौजूद अटैची का लाक ठीक नहीं था। बावजूद इसके पूरी रकम अटैची में रखकर रोडवेज की बस में बैठकर 22 दिसंबर की शाम पांच बजे रोडवेज पहुंचे। बस से उतरकर बेटे को गाड़ी लाने को कहकर गरुण होटल में बैठकर इंतजार करने लगे। विधायक के अनुसार होटल में सूटकेस उनके पास था, लेकिन होटल मालिक ने जबरन उसको काउंटर पर रखवा दिया। करीब आधा घंटे बाद बेटा गाड़ी लेकर होटल पहुंचा। इस दौरान अटैची में मौजूद रुपये गायब थे। सपा विधायक ने कहा कि घटना के संबंध में कोतवाल, एसपी, डीआईजी तक से गुहार लगाई। कोई कार्रवाई न होने पर सदन में यह मामला उठाना पड़ा। किसी को किसी भी प्रकार का शक है तो वह मेरे दोनों कार्यकाल की जांच करा सकता है। जांच किसी भी एजेंसी से कराई जाए, मैं तैयार हूं। सदन में मुद्दा उठने पर सरकार ने न्याय का भरोसा दिया है। एसपीसिटी इलामारन ने बताया कि सपा विधायक को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। बयान लिया ही जा रहा था कि आवश्यक कार्य होने की वजह से बाहर चला गया। ऐसे में शनिवार को पुन: बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।